{"_id":"674b6e1b0c1b4f6080053194","slug":"drunk-tractor-driver-hits-congress-district-presidents-car-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-119213-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार में मारी टक्कर
Sun, 01 Dec 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष की गाड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया
चरवा कोतवाली के नौहरी का पूरा गांव के पास शनिवार शाम नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कार में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में जिलाध्यक्ष को चोट नहीं आई। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिलाध्यक्ष ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय शाम करीब पांच बजे घर से पश्चिमशरीरा एक निमंत्रण में शामिल होने नगर अध्यक्ष विक्की पांडेय व दीपक पांडेय के साथ घर से निकले थे। रास्ते में सैयदसरावां-गुंगवा बाग के बीच नौहरी का पूरा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
पीछे ही सीओ चायल मनोज सिंह रघुवंशी आ रहे थे। अचानक हादसा देख वह भी रुक गए। ट्रैक्टर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया गया। वह नशे की हालत में था।
सड़क पर भीड़ होने के कारण सीओ समेत अन्य लोग गाड़ी को किनारे करने लगे। इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। जिलाध्यक्ष ने चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।