फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Drinking water crisis deepens in Karari, outrage among people

करारी में चार माह से पेयजल का गहराया संकट, लोगों में आक्रोश

Sat, 22 Feb 2020 12:49 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Karari, outrage among people
पानी - फोटो : getty
करारी नगर के तीनों नलकूपों का विद्युत कनेक्शन चार महीने बाद भी नहीं जोड़ा जा सका है। इसके चलते कई मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत करारी में वर्ष 1991 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया था। तभी कस्बे में जलापूर्ति के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन भी बिछवाई गई थी। बताया जाता है कि टंकी के दोनों नलकूपों का बोर खराब हो चुका है।

दो बार पाइप बढ़वाई जा चुकी है। पाइप लाइन भी जगह.जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। समस्या को देखते हुए दो साल पहले इंद्रा नगर, अशोक नगर और नेता नगर में टाउन एरिया प्रशासन ने नए नलकूप लगवाए थे। ओपेन पाइप लाइन बिछवाकर इन्हीं नलकूपों से जलापूर्ति कराई जाती थी। आरोप है कि ठेकेदार ने नलकूपों को संचालित करने की खातिर बिजली का कनेक्शन नहीं लिया था। इसकी वजह से अक्तूबर 2019 में विद्युत विभाग ने बिजली काट दी। जिस कारण अब नलकूप ठप हो गए हैं।
विज्ञापन


इन नलकूपों से अशोक नगर, चमनगंज, गड़हीपर, आजाद नगर, इंद्रा नगर, कृष्णा नगर, नेता नगर व नयागंज आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति होती थी। इन मोहल्लों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पुरानी पाइप लाइन से वाटर पंप लगाने के बाद भी पानी नहीं आता है। हालत यही रही तो किसी भी रोज लोग सड़क पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed