फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dr. Arun Kesarwani appointed President of Indian Tennis Ball Sports Federation

Kaushambi News: डॉ. अरुण केसरवानी बने इंडियन टेनिस बॉल स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष

Mon, 16 Feb 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dr. Arun Kesarwani appointed President of Indian Tennis Ball Sports Federation
डॉ. अरुण केसरवानी
क्षेत्र के रहने वाले डॉ. अरुण केसरवानी को इंडियन टेनिस बॉल स्पोर्ट्स फेडरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। खासतौर पर इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन पूर्वांचल ग्रुप ने इस उपलब्धि को पूर्वांचल और कौशाम्बी के लिए गर्व का क्षण बताते हुए खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


इंडियन टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट फेडरेशन पूर्वांचल ग्रुप ने डॉ. अरुण केसरवानी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में टेनिस बॉल क्रिकेट को नई दिशा मिलेगी और पूर्वांचल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


डॉ. अरुण केसरवानी ने कहा, फेडरेशन की टीम ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। हमारी कोशिश होगी कि गांव, कस्बों और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को ऐसा मंच मिले, जहां से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। टेनिस बॉल क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए मजबूत संरचना तैयार करना हमारी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल में जल्द ही बड़े स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना है और यदि कौशाम्बी को आयोजन का अवसर मिलता है, तो यह जिले के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका होगा। डॉ. केसरवानी की नियुक्ति पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे कौशांबी के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।


जिले के प्रतिभाशाली बल्लेबाज सत्यम पटेल ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ‘उड़ान भरने के पंख’ मिलेंगे। वहीं स्टार गेंदबाज जय सिंह तौबा, अंकुर साहू, रोहित गौतम, अमित, सुमित और शहरोज ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से जिले के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed