फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Doctors donated blood on Ambedkar Jayanti

Kaushambi News: आंबेडकर जयंती पर चिकित्सकों ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Doctors donated blood on Ambedkar Jayanti
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चिकित्सकों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विश्व प्रकाश, मेडिसिन फिजिशियन डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. सुजीत कुमार और राजेंद्र कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी ने लोगों से अपील की। कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता भी बढ़ती है और लोग आगे आकर सहयोग करते हैं। इस मौके पर ब्लड बैंक की टीम में डॉ. नंदिनी राघव, लैब टेक्नीशियन अनिल यादव, राममिलन, प्रवीण कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed