फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   do dhan kraya kendra mein bohani tak nahi hue

दो धान क्रय केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई

Thu, 06 Dec 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 06 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। एसडीएम सदर ने बुधवार को कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के तीन धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर करीब दो हजार 33 कुंतल की खरीद मिली। वहीं दो में बोहनी तक नहीं हुई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने प्रतिदिन तीन सौ कुंतल धान खरीदने की चेतावनी केंद्र प्रभारियों को दी।
विज्ञापन


धान खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसे लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा संजीदा हैं। उन्होंने तीनों तहसीलों के एसडीएम, एडीएम व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दे रखा है। इसी क्रम में बुधवार को सदर एसडीएम सतीश कुमार कौशांबी ब्लॉक के तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र विजिया चौराहा पहुंचे। यहां पर उन्होंने पाया कि अब तक करीब दो हजार 33 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है जो लक्ष्य के सापेक्ष कम है। इसके अलावा साधन सहकारी समिति के जाठी स्थित क्रय केंद्र व कर्मचारी कल्याण निगम भीखा गर्ग का पूरा में एक भी दाना धान की खरीद नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। तीनों क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन तीन सौ कुंतल धान की खरीद करें। अगले निरीक्षण में शिथिलता मिलने पर क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम के तल्ख तेवर से क्रय केंद्र प्रभारियों व कर्मचारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed