फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DO Agriculture inspected fertilizer shops, issued notice to two operators

Kaushambi News: डीओ कृषि ने खाद की दुकानों का किया निरीक्षण, दो संचालकों को नोटिस जारी

Tue, 04 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 04 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
DO Agriculture inspected fertilizer shops, issued notice to two operators
आषाढ़ा ​स्थित दुकान का निरीक्षण करती जिला कृ​षि अ​धिकारी।   स्रोत: स्वयं
किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग सख्त रुख अपनाए हुए है। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा ने करारी और अषाढ़ा क्षेत्र में 10 से अधिक उर्वरक विक्रय केंद्रों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने दुकानों पर उपलब्ध खाद, यूरिया और डीएपी के भंडारण और बिक्री की जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने बताया कि उन्हें डीएपी खाद 1350 रुपये प्रति बोरी की दर से प्राप्त हुई है। कृषि अधिकारी ने इसे नियमानुसार सही पाया लेकिन कुछ विक्रेताओं को अनियमितताओं के कारण चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

निरीक्षण में दो दुकानों पर रेट बोर्ड न लगाए जाने की बात सामने आई। इसपर जिला कृषि अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा ने दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और निर्धारित समय में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दुकान पर रेट बोर्ड नहीं होने या अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने अगियौना और गुवारा तैयबपुर स्थित सहकारी समितियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी उर्वरक विक्रेताओं को अपने केंद्र पर रेट बोर्ड लगाना चाहिए, जिसमें डीएपी, यूरिया के मूल्य स्पष्ट रूप से लिखे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed