{"_id":"67103c3948cadced4f05c0f4","slug":"dm-reached-kasturba-vidyalaya-of-kada-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-117576-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कड़ा के कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे डीएम, परखी खाने की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कड़ा के कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे डीएम, परखी खाने की गुणवत्ता
विज्ञापन
अंबावा पश्चिम में क्राप कटिंग करते डीएम। स्रोत: प्रशासन
डीएम ने मंगलवार कोॅ कड़ा क्षेत्र में चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था को परखा। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें सब कुछ चुस्त-दुरुस्त मिला।
डीएम मधुसूदन हुल्गी देर शाम कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। यहां पर बालिकाओं को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी। बालिकाओं के रहने व पढ़ाई की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान सब कुछ ठीकठाक मिला। अधिकारियों को विद्यालय में कायाकल्प के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह सीएचसी कड़ा पहुंचे। यहां पर वार्ड, इमरजेंसी आदि वार्डों का निरीक्षण किया। डीएम ने चिकित्सालय में मिले कई तीमारदारों व मरीजों से बातचीत भी की। यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
क्रॉप कटिंग का लिया जायजा, किसान को किया सम्मानित
मंझनपुर। सदर तहसील के अंबावा पश्चिम में चल रही क्रॉप कटिंग का डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जायजा लिया। इस दौरान किसान जय कुमार के खेत में फसल काटकर कटाई की शुरुआत की। उपज की तौल कराई। किसान को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। एसडीएम आकाश सिंह, उप कृषि निदेशक सतेंद्र तिवारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार मोबिन अहमद, राजस्व निरीक्षक कृष्णदेव त्रिपाठी आदि भी मौजूद रहे।