फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dm orders to file fir against three ro for absent on duty time

ड्यूटी से गैरहाजिर तीन एआरओ के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Fri, 09 Apr 2021 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
dm orders to file fir against three ro for absent  on duty time
dm orders to file fir against three ro for absent on duty time
मंझनपुर। सरसवां ब्लॉक के तीन सहायक निर्वाचन अधिकारी बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने गैरहाजिर सहायक निर्वाचन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले एआरओ की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

सरसवां ब्लॉक के काउंटर संख्या छह पर प्राविधिक सहायक देवेंद्रनाथ तिवारी की, काउंटर नंबर आठ पर पीडब्ल्यूडी के जेई योगेंद्र नारायण यादव की एवं काउंटर संख्या चार पर पीडब्ल्यूडी के जेई आशीष कुमार मौर्य की बतौर एआरओ तैनाती की गई है। तीनों सहायक निर्वाचन अधिकारी बगैर किसी सूचना के अपने-अपने काउंटर से गायब चल रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने ब्लॉकों से अनुपस्थित चल रहे आरओ एवं एआरओ की सूचना तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। डीईओ ने चेताया कि नौ अप्रैल (शुक्रवार) को आयोजित पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम से यदि कोई कार्मिक अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed