फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Diya Uparhar beat Saraicha by 53 runs

Kaushambi News: दिया उपरहार ने सरैचा को 53 रन से हराया

Sun, 14 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Diya Uparhar beat Saraicha by 53 runs
एक शॉट लगाने के बाद दौड़ते जासिम। स्रोत- आयोजक
कनैली। स्व. राधेश्याम व साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दिया उपरहार और सरैचा के बीच लीग मुकाबला खेला गया। मैच में दिया उपरहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरैचा को 53 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि शिवबाबू सिंह ने टॉस कराकर की। टॉस जीतकर दिया उपरहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। टीम की ओर से जासिम ने उपयोगी पारी खेलते हुए 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरैचा की टीम दिया उपरहार के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। पूरी टीम 15.1 ओवर में 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और दिया उपरहार की टीम ने मुकाबला 53 रन से अपने नाम कर लिया। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जासिम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 16 रन जोड़े, वहीं गेंदबाजी में तीन ओवर में मात्र 10 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। मुख्य अतिथि शिवबाबू सिंह ने जासिम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर वरुण सिंह, मनीष सिंह, शुभम, शिवम, मुस्ताक अहमद, राजेश कुमार व काका सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed