फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   divorce granted over phone if the demand for bike was not met

बाइक की मांग पूरी नहीं हुई तो फोन पर दिया तीन तलाक

Sat, 22 Feb 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
divorce granted over phone if the demand for bike was not  met
कौशाम्बी के सरायअकिल कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले में ब्याही एक महिला को बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार सुबह फोन करके पति ने तीन तलाक दे दिया। इससे सहमी पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के रक्सवारा गांव की सितारा पुत्री स्व. राजा ने बताया कि उसका विवाह करीब दस साल पहले मौलवीगंज में बादशाह पुत्र नईम से हुआ था। शादी के बाद दो बच्चे पैदा हुए। फिर ससुराली दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। प्रताड़ना से तंग आकर लगभग तीन साल से महिला अपने मायके में रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि शनिवार सुबह पति ने उसे फोन किया और एक लाख रुपये की बाइक की मांग की। असमर्थता जताने पर फोन पर ही तीन बार तलाक बोल दिया। इतना सुनते ही विवाहिता के होश उड़ गए।


आननफानन उसने पुलिस को तहरीर दी। मामले में करारी कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed