फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   district jail crippled sick

जिला जेल के बंदी की हालत खराब

Sun, 11 Jun 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 11 Jun 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
district jail crippled sick
जिला अस्पताल में इलाज कराता बंदी। - फोटो : amar ujala
जिला जेल के बीमार बंदियों की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। दहेज हत्या के आरोप में बंद गंगा प्रसाद की भी हालत नाजुक हो गई है। एसआरएन से वापस आते ही उसकी हालत दोबारा बिगड़ी तो उसको जिला अस्पताल लाया गया। मरीज का कहना है कि अस्पताल में सही इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जिला कारागार में गुरुवार रात बंदी नकुल (25) की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके पहले चार अन्य बंदियों की भी मौत हो चुकी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जेल का निरीक्षण करने के बाद निर्देश दिया था कि कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जाए। डीएम जैसे ही जेल से बाहर निकले पश्चिमशरीरा निवासी गंगा प्रसाद की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


 गंगा प्रसाद दहेज हत्या के आरोप में निरुद्ध है। गंगा प्रसाद को लगातार उल्टी हो रही है। हालत गंभीर होने पर जेल अस्पताल से उसको एसआरएन रेफर किया गया था। वहां से इलाज कराकर शुक्रवार को लाया गया था। रात में स्थिति खराब होने पर जेल चिकित्सक ने शनिवार को उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बंदी का इलाज चल रहा है। जिला जेल में बीमारों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के बंदियों का यही आरोप है कि वहां सही तरीके से इलाज नहीं हो रहा है। इसकी लगातार शिकायत भी हो रही है, इसके बावजूद डॉक्टर व जेल प्रशासन संजीदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed