{"_id":"57d9a00f4f1c1b1423d47b92","slug":"distric-hospital-in-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को जमीन पर बैठाकर पेड़ पर टांगा ग्लूकोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को जमीन पर बैठाकर पेड़ पर टांगा ग्लूकोज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में तमाम चर्चित घटनाओं के बाद भी मरीज व उनके तीमारदारों से दुर्व्यवहार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सर्प दंश से गंभीर मरीज के साथ ऐसा कुछ हुआ कि उसकी जान ही चली जाती। हालत नाजुक होने पर मरीज विंदेश्वरी (50) को डॉक्टरों ने रेफर कर अस्पताल से बाहर कर दिया। उसको ग्लूकोज की बोतल लगी थी। परिजनों ने इसकी दुहाई दी तो पेड़ के नीचे बैठे मरीज का ग्लूकोज स्टाफ के एक कर्मी ने पेड़ पर टांग दिया। परिजनों के फोन करने पर घंटों बाद एंबुलेंस आई तो उसे इलाहाबाद ले जाया गया।
कोखराज थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव के विंदेश्वरी प्रसाद पुत्र हीरालाल को बुधवार सुबह करीब दस बजे सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले कादीपुर में झाड़ फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल लाया गया। चिंताजनक स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी के डॉक्टर ने 460 रुपये का इंजेक्शन बाहर से मंगवाया। इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसके बाद डॉक्टरों के ही इशारे पर कर्मचारियों ने मरीज को स्ट्रेचर से उतारकर अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मरीज के साथ आए लोग उसे किसी तरह इमरजेंसी वार्ड के बाहर लॉन में लेकर आए। उसको ग्लूकोज की बोतल लगी थी। हालत नाजुक थी, सर्प दंश के मरीजों को सोने नहीं दिया जाता है, इसलिए उसे पेड़ के नीचे बैठाया गया था। अस्पताल के एक कर्मी ने विंदेश्वरी को लगा ग्लूकोज पेड़ पर टांग दिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से उसको एंबुलेंस नहीं मुहैया कराई गई। परिजनों ने फोन कर करीब सवा घंटे बाद 108 एंबुलेंस बुलाई तब उसे इलाहाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन
जीवन रक्षक इंजेक्शन देकर मरीज को एसआरएन के लिए रेफर किया गया था। मरीज के परिजन खुद ही उसे बाहर ले गए थे। इसमें वह क्या कर सकते हैं। एंबुलेंस से ही मरीज को इलाहाबाद भेजा गया है।
सौभाग्य सिंह सीएमएस