{"_id":"585045284f1c1b666f64ac02","slug":"dig-press-confrence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों को करें नजरबंद, फोर्स के रुकने का करें इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों को करें नजरबंद, फोर्स के रुकने का करें इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते ही जिला प्रशासन के साथ पुलिस ने भी सुरक्षा का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले क्षेत्र के माफियाओं को नजर बंद किया जाए। पुलिस उप महानिरीक्षक ने मंगलवार को चुनाव तैयारी की समीक्षा करते हुए मातहतों पर शिकंजा कसा। चेताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अमल में कोताही बरतने पर जिम्मेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस उप महानिरीक्षक विजय यादव ने मंगलवार को कौशाम्बी पहुंच विधान सभा चुनाव तैयारी की समीक्षा की। इससे पहले मॉडल कंट्रोल रूम इलाहाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक अलोक शर्मा ने मातहतों को चुनाव आयोग के निर्देशों के साथ कर्तव्य का पाठ पढ़ाया। इसके बाद डीआईजी ने थानेदारों के साथ बैठक की। कहा कि चुनाव से पहले क्षेत्र के सभी गुंडा-मवालियों को नजरबंद किया जाए। शांति व्यवस्था पर अभी से नजर रखी जाए।
शराब बिक्री के साथ हर्ष फायरिंग करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाए। समीक्षा बैठक के बाद अफसरों को हिदायत दिया कि चुनाव से पहले पैरामिलिट्री और बाहर से आने वाली पुलिस फोर्स के ठहरने के लिए व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लिया जाए, ताकि समय आने पर कोई दिक्कत न हो। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, एएसपी वीरेन्द्र कुमार, सीओ सिटी रमाकांत यादव, सीओ चायल महेन्द्र देव सिंह, सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र, इंस्पेक्टर सैनी समीर सिंह, करारी कोतवाल जेपी राय आदि लोग रहे।