फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Difficulties increased due to the mobile veterinary vehicle being affiliated with another department

Kaushambi News: सचल पशु चिकित्सा वाहन के अन्य विभाग से संबद्ध होने से बढ़ी मुश्किलें

Thu, 02 Apr 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 02 Apr 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Difficulties increased due to the mobile veterinary vehicle being affiliated with another department
नेवादा पशु चिकित्सालय को मिले सचल पशु चिकित्सा वाहन को दूसरे विभाग से संबद्ध किए जाने से पशुपालकों को पुशुओं के इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन के अभाव में पशुओं की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गई हैं, जिससे बीमार और घायल पशुओं के उपचार में देरी हो रही है।
विज्ञापन

शासन ने पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सालय नेवादा को एक सचल वाहन उपलब्ध कराया गया था। इस वाहन के माध्यम से चिकित्सक गांव-गांव पहुंचकर पशुपालकों व गोशालाओं में संरक्षित मवेशियों का खुरपका, मुहपका आदि बीमारियों का उपचार, टीकाकरण और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराते थे। लेकिन वाहन को जिला मुख्यालय के एक अधिकारी से संबद्ध कर दिए जाने के कारण सेवाएं प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन

सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है, विभाग से बात कर जल्द ही सचल वाहन पशु चिकित्सालय को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed