फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   did the murder in illegal relation

अवैध सम्बंध को लेकर मौत के घाट उतारा गया था महेश

Tue, 31 Dec 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
did the murder in illegal  relation
did the murder in illegal relation - फोटो : KAUSHAMBI
अवैध सम्बंध को लेकर मौत के घाट उतारा गया था महेश
विज्ञापन

कोखराज पुलिस ने हत्यारोपी साले-बहनोई को किया गिरफ्तार
कोखराज पुलिस ने महेश लोधी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सर्विलांस के सहारे पुलिस ने आरोपी साले-बहनोई को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि महेश परिवार की एक महिला से जबरन सम्बंध बनाने की जिद कर रहा था। सोमवार को पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

कोखराज कोतवाली के सैंता गांव के बाहर 21 दिसंबर को एक अधेड़ का शव मिला था। शव के पास ही एक अपाचे बाइक मिली थी। गाड़ी के नंबर के आधार पर शव की शिनाख्त करारी कोतवाली के भैला मकदूमपुर निवासी महेश लोधी के रूप में हुई। पुलिस महेश के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो उगहिया मजरा सैंता निवासी श्रीनाथ के घर की एक महिला से फोन पर काफी बात हुई मिली। पुलिस ने महिला से पूछताछ किया तो उसने बताया कि महेश ने उसे कन्या सुमंगला .योजना का लाभ दिलाने के लिए फार्म भरवाया था। इसके बाद से वह फोन पर अक्सर परेशान करके शरीरिक सम्बंध बनाने का दबाव बनाने लगा। घटना वाले दिन भी महेश मे महिला को फोन करके गांव के बाहर बुलाया। इस पर उसनेे श्रीनाथ को बता दिया। श्रीनाथ ने अपने साले राजू के साथ मिलकर महेश को मार डाला। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि सोमवार को आरोपी साले-बहनोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने घटना कुबूल कर ली है। इससे पहले भी श्रीनाथ हत्या के एक मामलेे में करारी कोतवाली से जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed