फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dharna in manjhanpoor

बढ़ते अपराध व महंगाई को कांग्रेसियों ने दिया धरना

Thu, 17 May 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 17 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
dharna in manjhanpoor
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर। बढ़ते अपराध और पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही बढ़ोतरी सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


धरने में पार्टी के जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आदि के दाम पर नियंत्रण करने में सरकार फेल हो रही है। युवाओं को रोजगार और किसानों को उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इससे किसान खुदकुशी करने को मजबूर हैं। जीएसटी व नोटबंदी की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पूर्वमंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में सरकार विफल है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और अपहरण आदि वारदात हो रही है। सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्ध नहीं है। बिजली की कटौती का कोई रोस्टर नहीं है। दैवीय आपदा के नाम पर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। बाद में कार्यकर्ताओं ने इन्हीं सब समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र गौतम, शाहिद सिद्दीकी, मुमताज अहमद, मो. फरहान, गौहर जाफरी, देशराज राजपूत, मकसूद अहमद, संतोष पटेल, अतीक अहमद, उमेश कुमार, महेन्द्र सिंह, धर्मनरायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed