{"_id":"5dcb086e8ebc3e5b18161908","slug":"devotees-took-a-dip-in-the-ganges-on-kartik-purnima-kaushambi-news-ald2599201116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई में डुबकी
विज्ञापन

कड़ा/करारी। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंगलवार सुबह लोगों में गंगा में डुबकी लगाई। जगह-जगह मेले का आयोजन हुआ। शाम को घरों व मंदिरों में दीप जलाए गए।
कार्तिक पूर्णिमा दोआबा में उमंग से मनाया गया। गंगा के पल्हाना, संदीपन, कड़ा, कुबरी, बाजार, फतेहपुर आदि घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद पूजन-अर्चन कर परंपरा का निर्वहन करते हुए गंगा मैया से सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मंदिरों में हवन-पूजन कर लोगों ने शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कड़ा स्थित मां शीतला की दरबार में पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। पूजन-अर्चन के बाद गंगा तट पर परंपरागत तरीके से मेले का आयोजन हुआ। महिलाओं ने घरेलू व सौंदर्य प्रसाधन सामग्रियों की खरीदारी की। बच्चों ने भी गंगा में स्नान किया। गन्ना व सिंघाड़ा की बिक्री अधिक हुई। कार्तिक महीने में दीपदान का महत्व है।