फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Development work will be done with Rs 41.63 crores, the face of newly created municipal bodies will change

Kaushambi News: 41.63 करोड़ से होंगे विकास कार्य, नवसृजित नगर निकायों की बदलेगी सूरत

Mon, 22 Jul 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 22 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done with Rs 41.63 crores, the face of newly created municipal bodies will change
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के गौसपुर टिकरी में बदहाल सड़क। संवाद
जिले में नवसृजित दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 41.63 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस बजट से इन निकायों के वार्डों में सड़क, जल निकासी, पेयजल आदि से जुड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। शासन ने संबंधित नगर निकायों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगें हैं।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार साल पहले मंझनपुर और भरवारी में नगर पालिका परिषद का गठन हुआ था। वहीं, दारानगर कड़ाधाम, पूरब-पश्चिमशरीरा व चरवा नगर पंचायत भी अस्तित्व में आई थी। विकास में पिछड़े इन नगर निकायों में इस साल मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विकास कार्यों में 41,63,11,216 रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे बदहाल गलियों को सीसी रोड व इंटरलाॅकिंग से चमकाया जाएगा। जल निकासी के लिए नाली व नालों का निर्माण होगा। पेयजल की व्यवस्था के लिए जरूरत के हिसाब से सबमर्सिबल पंप व हैंडपंपों की स्थापना की जाएगी। मार्ग प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। शासन ने इन निकायों को बजट आवंटित कर दिया है। संबंधित नगर निकायों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगें गए हैं। नगर निकायों के प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति मिलेगी। इसके बाद बजट जारी होगा। उम्मीद है कि इस बजट से विकास कार्यों के धरातल पर उतरने के बाद नवसृजित नगर निकायों की सूरत काफी हद तक बदल जाएगी। सड़क, पेयजल व जल निकासी जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे नगरवासियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

----------
नवसृजित नगर निकायों की आबादी व आवंटित बजट

नगर निकाय - वार्ड - आबादी - मिला बजट
मंझनपुर - 25 - 10,4,800 - 8,76,26,096
भरवारी - 25 - 12,5,000 - 10,74,59,788
चरवा - 15 - 20,000 - 7,74,33,108
दारानगर कड़ाधाम- 15 - 35,000 - 7,54,16,791
पूरब-पश्चिमशरीरा- 15 - 29,000 - 6,84,75,433
----------
मंझनपुर में 30 कार्यों के लिए अब तक नहीं मिला बजट

वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका परिषद मंझनपुर की ओर से करीब 7.23 करोड़ की लागत वाले 60 विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें से लगभग 3.50 करोड़ के 30 कार्यों को शासन से मंजूरी मिल गई थी। वहीं, शेष 30 विकास कार्यों को अब तक स्वीकृति का इंतजार है। हालांकि, पिछले महीने नगर पालिका परिषद से इस बात की एनओसी मांगी गई थी कि यह विकास कार्य किसी अन्य योजना से कराए तो नहीं गए। पालिका ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। बावजूद इसके अब तक बजट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नवसृजित पांच नगर निकायों में विकास कार्यों के लिए 41.63 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। संबंधित नगर निकायों की ओर से विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। इन्हें शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति व बजट मिलने के बाद विकास कार्य कराए जाएंगे। अरुण कुमार गोंड, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article