फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Development work stalled due to lack of secretary in three panchayats

Kaushambi News: तीन पंचायतों में सचिव न होने से विकास कार्य ठप

Sat, 14 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled due to lack of secretary in three panchayats
ब्लॉक की देवखरपुर, मोहद्दीनपुर बेला और निजामपुर नौगीरा ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव की तैनाती न होने से विकास कार्य ठप पड़े हैं और ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल के लिए भटकना पड़ रहा है। चार माह पूर्व ग्राम पंचायत सचिव सतीश चौधरी को गबन के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया था, लेकिन अब तक वैकल्पिक तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सचिव के अभाव में नाली, इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण और हैंडपंप मरम्मत जैसे कार्य रुके हुए हैं। करीब 22 हजार की आबादी को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र सचिव की तैनाती कर विकास कार्य बहाल करने और प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव के निलंबन और तैनाती की प्रक्रिया जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला विकास अधिकारी के द्वारा होती है। तीन गांव में सेक्रेटरी की तैनाती को लेकर प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। - भावेश कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed