{"_id":"63a736de4f9d8b42e903db0a","slug":"destroyed-the-crops-of-the-poor-to-make-the-road-refused-to-give-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी सड़क बनाने के लिए उजाड़ दी गरीबों की फसल, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी सड़क बनाने के लिए उजाड़ दी गरीबों की फसल, पीड़ितों ने मांगा मुआवजा
Sat, 24 Dec 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:59 PM IST
सार
मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत मलाक भायल गांव में मनरेगा योजना से सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। एक किलो मीटर सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों को खेतों की खुदाई बुलडोजर से करके किसानों की फसल को खराब किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूरतगंज ब्लॉक अंतर्गत मलाक भायल गांव में मनरेगा योजना से सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। एक किलो मीटर सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों को खेतों की खुदाई बुलडोजर से करके किसानों की फसल को खराब किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। खेतों की फसल खराब होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान वा सचिव के खिलाफ चरवा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
इसी तरह सिराथू तहसील के रसूलपुर गिरसा निवासी रामसरन ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी आराजी टीकरडीह मार्ग पर है। जिसमें गेहूं बोया हुआ है। बताया कि 12 दिसंबर की रात उसके खेत से सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार ने खेत से मिट्टी निकालने के लिए बुलडोजर के जरिये लगभग आठ फिट गड्ढा कर दिया है। इससे प्रार्थी की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन