फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Deputy CM Keshav celebrated Diwali with family, took blessings of mother

Kaushambi : परिवार के साथ डिप्टी सीएम केशव ने मनाई दिवाली, मां का लिया आशीर्वाद

Sat, 02 Nov 2024 01:42 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 01:42 PM IST
सार

दीपावली पर उन्होंने मां धनपति देवी, पत्नी राजकुमारी देवी, बेटे योगेश मौर्य, बहू अंजलि, पोती अग्रिमा और भाई सुखलाल और राजेंद्र मौर्य के साथ लक्ष्मी पूजा की। दीप जलाने के बाद, केशव मौर्य ने परिवार के साथ मिलकर खेतों और घर के चारों ओर दीपक जलाए।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav celebrated Diwali with family, took blessings of mother
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने परिवार के लोगों के साथ दिवाली मनाई। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली का पर्व सिराथू में अपने परिवार के साथ मनाया। उन्होंने मां धनपति देवी के साथ मिलकर दीपावली की पूजा की। घर के आंगन में दीप जलाए। इस दौरान उनके पूरे परिवार और भाइयों के परिवार भी मौजूद थे। जिन्होंने साथ मिलकर आतिशबाजी का आनंद लिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा भी की। भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिले। फिर वह देर शाम अपने पैतृक आवास में रुके।

विज्ञापन


दीपावली के शुभ समय पर उन्होंने मां धनपति देवी, पत्नी राजकुमारी देवी, बेटे योगेश मौर्य, बहू अंजलि, पोती अग्रिमा और भाई सुखलाल और राजेंद्र मौर्य के साथ लक्ष्मी पूजा की। दीप जलाने के बाद, केशव मौर्य ने परिवार के साथ मिलकर खेतों और घर के चारों ओर दीपक जलाए। इसके बाद, उन्होंने अपने परिवार, रिश्तेदारों और भाजपा के नेताओं के साथ आतिशबाजी का मजा लिया। इस दौरान, नगर क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, भोला यादव अध्यक्ष सिराथू, सुशील पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

Deputy CM Keshav celebrated Diwali with family, took blessings of mother
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने परिजनों के साथ मनाई दिवाली। - फोटो : संवाद।

ननिहाल पहुंचे डिप्टी सीएम ने दीपावली की दी बधाई

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को दारानगर के म्योहरा में अपने ननिहाल ब्रज लाल मौर्य व नीरज मौर्य के घर पहुंचे, जहां डिप्टी सीएम ने ननिहाल के लोगों से मुलाकात करते हुए हालचाल लिया और दीपावली की बधाई दी। जिसके बाद डिप्टी सीएम अफजलपुर वारी के खुजा गांव अपनी ससुराल दिनेश मौर्य के घर पहुंचे वहां भी डिप्टी सीएम ने हालचाल लेते हुए दीपावली की बधाई दी। जिसके बाद मुगला गांव में बद्री विशाल त्रिपाठी से मुलाकात के बाद कुरा मुरीदन के नूरपुर गांव पहुंचे जहां सुजीत मौर्य के परिवारजनों से मुलाकात करते हुए हालचाल लिया और दीपावली की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed