{"_id":"58543abc4f1c1b0352649c0e","slug":"demonstration-in-majhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली की मांग जायज ः कुशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली की मांग जायज ः कुशल
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
demonstration
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के सदस्यों और पदाधिकारियाें ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सरकार को चेतावनी दी कि यदि पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो आंदोलन होगा। कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उनका साथी इसी मांग को लेकर शहीद हुआ। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। मंच के जिला संयोजक कुशल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग जायज है और यह शिक्षकों का अधिकार भी है।
सरकार उनकी बात को सिरे से खारिज कर रही है, इसे मंच कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। संयोजक ने हरिश्चंद्र भाष्कर की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसी तरह विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को मंझनपुर में हुई। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली एवं पुलिस की पिटाई से मौत के मुंह में समाए शिक्षक के परिजनों को नौकरी व मुआवजा दिलाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर अजय कुमार पांडेय, दीपक द्विवेदी, मायापति त्रिपाठी, संदीप शर्मा, श्रीकांत आदि मौजूद रहे।