फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   demonstration in bharwri

एबीवीपी ने छात्राओें पर लाठी चार्ज के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 26 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
भरवारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने सोमवार को भरवारी में बीएचयू में छात्राओं पर हुई लाठी चार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतला फूंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सागर उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों ने सोमवार की दोपहर प्रदर्शन किया। छात्र बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंकने की तैयारी में थे। इसकी जानकारी होते ही भरवारी चौकी पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पुतला छीनकर रख लिया। साथ ही छात्रों को समझाया। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार पहुंचे। सागर उपाध्याय ने ज्ञापन सौंपा। साथ ही बताया कि बीएचयू में छात्राओं को बेरहमी से पीटा गया है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed