{"_id":"5e41ade88ebc3ee59f228e01","slug":"demonstrated-about-the-problems-of-farmers-kaushambi-news-ald268138464","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Demonstrated about the problems of farmers
- फोटो : KAUSHAMBI
किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नहरों में टेल तक पानी और आवारा मवेशियों से निजात दिलाने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ज्ञापन मुख्यमंत्री तक भेजने का आश्वासन दिया है।
समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। नाली-कुलाबे की मरम्मत नहीं होने के कारण किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच रहा है। नई नाली भी नहीं बनाई गई है। आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। लोगों की लहलहाती फसलें मवेशी चट कर रहे हैं। बर्बाद हो चुकी फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। किसान फसल बीमा का भ्रष्टाचार रोका जाए। उद्यान विभाग की तरफ से कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। इसकी जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर फूलचंद्र लोधी, बृजेंद्र तिवारी, डॉ.राजेंद्र प्रसाद आदि किसान मौजूद रहे।