फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Death of Shanti is involved in murder and suicides

शांति की मौत का मामला हत्या-आत्महत्या में उलझा

Wed, 03 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Death of Shanti is involved in murder and suicides
Death of Shanti is involved in murder and suicides - फोटो : KAUSHAMBI
हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा शांति की मौत का रहस्य
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की डीएम से की गई मांग
19 जून को पिपरी के सेउढ़ा गांव में फंदे से लटकता हुआ मिला था महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी के सेउढ़ा गांव में 19 जून को विवाहिता की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता की हत्याकर लाश फंदे से लटका दिया था। मामले में मंगलवार को ग्रामीणों ने चायल तहसील पहुंचकर डीएम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

पिपरी के दूल्हापुर गांव के अजय सिंह, भारत सिंह, श्याम मुरारी, खड़क सिंह, पताली सिंह, भुल्लाई देवी, सूराजकली, रहना देवी, सीता देवी, कमला देवी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को चायल तहसील के समाधान दिवस में डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी प्रदीप गुप्ता को शिकायती पत्र दिया। बताया कि सेवढ़ा गांव में ब्याही शांति देवी की 19 जून को पति व ससुर ने गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश लटका दिया था। यह भी बताया कि लाश ढीली रस्सी से लटकाई गई थी। उसका पैर भी जमीन पर टिका हुआ था। मृतका की सास ने घटना वाले दिन ही थाना पुलिस व समाज के सामने अपने पति और बेटे द्वारा बहू की हत्या करने का कुबूलनामा किया था। पुलिस के सामने सात वर्ष की मासूम बेटी चांदनी ने भी आरोप लगाया था कि उसकी मां की हत्या की गई है। इसके बावजूद अभी तक आरोपी ससुर की गिरफ्तारी नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खेलकर हैंगिंग का केस दिखाया गया है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने दोबारा पोस्टमार्टम के लिए आदेश भी जारी कर दिया, लेकिन आरोप है कि पिपरी इंस्पेक्टर और एएसपी शव का दोबारा पोस्टमार्टम नहीं कराने दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शव यमुना नदी में गड़ा हुआ है। पुलिस की हीलाहवाली से बारिश में बाढ़ आने पर शव गायब हो जाएगा। मामले में डीएम ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed