फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   death of property dealer in road accident

नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक से भिड़ी कार, प्रापर्टी डीलर की मौत, पत्नी व चालक गंभीर

Mon, 25 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
death of property dealer in road accident
कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली के केसरिया मोड़ के पास रविवार की भोर खड़े ट्रक से टकराई कार के उड़े ? - फोटो : KAUSHAMBI
हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, प्रापर्टी डीलर की मौत, पत्नी व चालक गंभीर
विज्ञापन

सैनी के केसरिया के समीप रविवार की भोर हुआ हादसा
सिराथू। सैनी कोतवाली के केसरिया मोड़ के पास रविवार की भोर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार पीछे से भिड़ गई। हादसे में कार सवार प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलिया जिले के टंडवा गांव निवासी ओमजी तिवारी (45) पुत्र सुमेरनाथ तिवारी गुजरात में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। वहीं पर ओमजी का परिवार भी रहता था। ओमजी को अपने गांव घूमने की इच्छा थी। ट्रेन से रिजर्वेशन कराया गया, लेकिन टिकट कंफर्म नहीं हो सका। इस पर वह अपनी पत्नी मिथलेश तिवारी (40) व चालक ओम प्रकाश जायसवाल निवासी टंडवा जिला बलिया के साथ अर्टिगो कार से पैतृक गांव (बलिया) जा रहे थे। कार ओम प्रकाश चला रहे थे। रविवार की भोर करीब पांच बजे जैसे ही उनकी कार सैनी कोतवाली के केसरिया मोड़ के समीप पहुंची तभी हाईवे पर ढाबे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। ढाबे पर मौजूद लोगों ने तत्काल सैनी पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला। ओमजी की मौत हो चुकी थी। मिथलेश व ओमप्रकाश गंभीर रूप से जख्मी थे। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ओमजी के घरवालों को खबर करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पांच मिनट पहले छोड़ी ड्राइविंग सीट और मौत ने मारा झपट्टा
सिराथू। बलिया के टंडवा निवासी ओमजी तिवारी काफी समय से गुजरात में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। काम की व्यस्तता के कारण वह अपने गांव नहीं आ सके। तमाम रुकावटों के बाद वह घर जाने के लिए निकले, पर जिंदा नहीं बल्कि उनकी लाश गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमजी तिवारी के साथ ही उनके गांव का ओम प्रकाश भी रहता था। ओम प्रकाश, ओमजी के परिवार का करीबी था। ओम प्रकाश की मानें तो इधर काफी दिनों से ओमजी गांव जाने का प्लॉन कर रहे थे। पर, किसी न किसी दिक्कत से यात्रा स्थगति हो जाती थी। इधर बीच उन्होंने अपना व पत्नी का रिजर्वेशन कराया। घर जाने की सारी तैयारी ओमजी ने पूरी कर ली थी। ऐन मौके टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो उन्होंने कार से गांव चलने का प्लान बनाया। ओम प्रकाश को भी उन्होंने साथ चलने के लिए राजी कर लिया। रात को ओमजी ही कार चला रहे थे। पीछे की सीट में ओमजी की पत्नी मिथलेश सो रही थी। घटना के करीब पांच मिनट पहले एक पेट्रोल पंप में तेल भराया। इसके बाद ओमजी ने ओम प्रकाश को गाड़ी चलाने के लिए दिया और अगली सीट में सो गए। केसरिया के समीप रोड के किनारे खड़े ट्रक को गाड़ी चला रहा ओम प्रकाश देख नहीं सका और हादसा हो गया। माना जा रहा है कि ओम प्रकाश को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।

कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली के केसरिया मोड़ के पास रविवार की भोर खड़े ट्रक से टकराई कार के उड़े ?

कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली के केसरिया मोड़ के पास रविवार की भोर खड़े ट्रक से टकराई कार के उड़े ?- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed