{"_id":"5ddad5678ebc3e54b639b89a","slug":"death-of-a-shopkeeper-in-a-road-accident-kaushambi-news-ald261083256","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

शनिवार की रात अजरौली पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली के अजरौली स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। घटना में सब्जी विक्रेता के साथ रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली के कांटीपार गांव निवासी गुलजार (34) पुत्र लल्लू सब्जी का थोक कारोबार करता था। शनिवार की शाम वह गांव के लवलेश के साथ बाइक से पश्चिमशरीरा गया था। वापस लौटते समय रात करीब आठ बजे अजरौली पेट्रोल पंप के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में गुलजार की मौके पर ही मौत हो गई। लवलेश की हालत गंभीर बनी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।