Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of young man who ran away after stealing from retired ADJ's house found floating in pond

Kaushambi News: सेवानिवृत्त एडीजे के घर से चोरी कर भागे युवक का तालाब में उतराता मिला शव, जेब से मिले तीन आधार

Thu, 07 Nov 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 07 Nov 2024 02:49 AM IST
सार

जेब में मिले आधार कार्ड के जरिये शव फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस, हैबतपुर अफोई निवासी अरबाज का माना जा रहा है। अधिकृत पहचान के लिए सुल्तानपुर घोस पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dead body of young man who ran away after stealing from retired ADJ's house found floating in pond
पइंसा गांव के एक तालाब में शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद

विस्तार

सेवानिवृत्त अपर जिला जज सुरेश चंद्र के घर चोरी के बाद भागे बदमाशों में से एक का शव बुधवार रात मोहब्बतपुर पइंसा स्थित तालाब में उतराता हुआ मिला। जेब में मिले आधार कार्ड के जरिये शव फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस, हैबतपुर अफोई निवासी अरबाज का माना जा रहा है। अधिकृत पहचान के लिए सुल्तानपुर घोस पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। मोहब्बतपुर पइंसा निवासी सेवानिवृत्त अपर जिला जज का पैतृक मकान कोतवाली से महज 20 मीटर की दूरी पर है। हालांकि, वह परिवार के साथ लखनऊ में निवास करते हैं। सोमवार रात उनके ताला बंद घर को चोरों ने निशाने पर ले लिया।

विज्ञापन


आहट सुन पड़ोस में रहने वाले भतीजे अजीत कुमार के पहुंचने पर चोरों ने लोहे की राॅड से उन पर हमला कर दिया था। चीख-पुकार सुन जुटे परिजन और पड़ोसियों ने घेराबंदी कर भाग रहे फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना के इमामबाड़ा प्रेम नगर निवासी गुफरान को पकड़ लिया। जबकि, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ही प्रेम नगर निवासी दीपक, मुन्ना और अरबाज निवासी हैबतपुर अफोई भाग गए थे। भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए गुफरान अहमद का मंगलवार को चालान कर दिया था। इसी बीच बुधवार दोपहर सेवानिवृत्त एडीजे के घर के समीप स्थित तालाब से एक युवक का उतराता हुआ शव मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

Dead body of young man who ran away after stealing from retired ADJ's house found floating in pond
सेवानिवृत्त एडीजे के घर चोरी के मामले की जांच करते सीओ। - फोटो : संवाद।

शव की तलाशी ली गई तो उसके जेब से तीन आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, पर्स व मोबाइल मिला। इसमें एक आधार कार्ड चोरी के आरोपी अरबाज का है, जबकि दूसरा आधार कार्ड सौरईं बुजुर्ग थाना कड़ा धाम निवासी शाहरुख का है। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस थाना पुलिस से संपर्क किया। देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि तालाब से मिला शव चोरी के आरोपी अरबाज का ही होने की संभावना है। शिनाख्त के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

सेवानिवृत्त जज के घर के समीप स्थित तालाब में उतराता एक युवक का शव मिला है। उसके पास मिले आधार कार्ड से आशंका है कि शव चोरी के आरोपी अरबाज का है। पहचान के लिए फतेहपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed