फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of rape accused found on the side of the railway track, one days ago the woman had lodged an FIR.

कौशाम्बी : दुष्कर्म के आरोपी का रेलवे पटरी के किनारे मिला शव, एक दिन पहले महिला ने दर्ज कराई थी एफआईआर

Fri, 19 Apr 2024 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

14 अप्रैल को उसने पड़ोसी महिला के घर में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच बुधवार शाम कोखराज के भरवारी और चमंधा गांव के समीप दिल्ली हावड़ा रुट के डाउन लाइन के बाहर संदिग्ध हालत में हंसराज का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
Dead body of rape accused found on the side of the railway track, one days ago the woman had lodged an FIR.
मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोखराज कोतवाली के भरवारी और चमंधा गांव के बीच दिल्ली हावड़ा रुट पर डाउन लाइन के किनारे सरायअकिल के मुस्तफाबाद गांव के हंसराज का शव पड़ा मिला। मौत से एक दिन पहले ही यानि बुधवार को उसके खिलाफ पड़ोसी महिला ने दुष्कर्म के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन ही हंसराज की संदिग्ध मौत कई सवाल खड़ा कर रही है। घरवालों ने उसके हत्या का आरोप लगाया है वहीं पुलिस आत्महत्या करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


सरायअकिल के मुस्तफाबाद गांव का हंसराज (40) मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोप है कि 14 अप्रैल को उसने पड़ोसी महिला के घर में घुसकर मुंह दबाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी बीच बुधवार शाम कोखराज के भरवारी और चमंधा गांव के समीप दिल्ली हावड़ा रुट के डाउन लाइन के बाहर संदिग्ध हालत में हंसराज का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन

मां ने कहा - बेटे ने नहीं किया किसी के साथ दुष्कर्म

सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोखराज पुलिस ने हंसराज की मौत को आत्महत्या मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ मृतक हंसराज की मां बड़की देवी ने बताया कि 14 अप्रैल को हंसराज ने थोड़ी सी शराब पी ली थी। वह घर के पास ही घूम रहा था। उसके बेटे ने किसी महिला के साथ दुष्कर्म नहीं किया है। उसको फर्जी तरीके से साजिश के तहत फंसाया गया है। बड़की के मुताबिक 16 अप्रैल को शाम चार बजे आरोप लगाने वाली महिला का देवर बेटे को घर से बुलाकर ले गया था।

आरोप है कि वहां हंसराज को आरोप लगाने वाली महिला समेत उसके ससुर देवर और देवरानी ने जमकर मारा-पीटा था। बीच-बचाव करने वह स्वयं मौके पर गई थी। वहां से आने के बाद ही डर वश उनका बेटा घर से सौ रुपया मांगकर बहिन के गांव जवाहरगंज जाने की बात कहकर निकल गया था। बुधवार को वापस घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिया था, लेकिन पता नहीं चला।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम हंसराज की मौत की सूचना उन्हें ग्राम प्रधान के जरिए मिली। परिजनों ने हंसराज की हत्या करने का आरोप लगाया है। पत्नी ननकी देवी ने कोखराज कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। प्रकरण में इंस्पेक्टर कोखराज इंद्रदेव का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, बाकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मृतक की जेब में सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा
 
रेलवे लाइन के समीप जिस जगह हंसराज का शव पड़ा मिला था, वहां सूचना के बाद पहुंची भरवारी चौकी पुलिस को शव की शिनाख्त और जांच पड़ताल के दौरान ही मृतक के जेब में एक सुसाइड नोट मिला था। चर्चा है कि सुसाइड नोट में मृतक ने खुद को निर्दोष बताते हुए लिखा था कि फर्जी तरीके से उसे फंसाया जा रहा है। इसके साथ ही उसने मामले में सरायअकिल पुलिस के ऊपर रुपये लेने का गंभीर आरोप भी लगाया था। पुलिस महकमे की किरकिरी न हो इसीलिए शायद मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट को छिपाया जा रहा है।

नाबालिग बेटे को दो दिनों तक हिरासत में रखने का आरोप

मृतक हंसराज के 13 साल के ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद 16 अप्रैल को उसके पिता घर से कहीं चले गए थे। बुधवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद तिल्हापुर चौकी पुलिस उसके घर पहुंची और धमकाते हुए सरकारी जीप में बैठाकर थाने पहुंचा दिया। आरोप है कि वहां दो दिनों तक एक कमरे में उसे बैठाये रखकर धमकाया जाता रहा। बृहस्पतिवार शाम जैसे ही पुलिस को पता चला कि उसके पिता की मौत हो गई, उसे चुपचाप वापस गांव लाकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed