{"_id":"67b782c78f528ef2a90be93d","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-on-the-banks-of-ganga-accused-of-murder-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122274-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लापता युवक का गंगा किनारे मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लापता युवक का गंगा किनारे मिला शव, हत्या का आरोप
Fri, 21 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
कड़ा में पानी टंकी के पास युवक का शव मिलने के बाद घटना की जांच करती पुलिस। स्रोत: वीडिओ ग्रैब
हनुमान घाट के पास पानी टंकी के नीचे बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। बुधवार शाम वह घर से अचानक लापता हो गया था। मृतक की पत्नी ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। हालांकि, कोई तहरीर नहीं दी है।
कड़ाधाम कोतवाली के कुबरीघाट निवासी 35 वर्षीय मल्हू मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी अनवरी ने बताया कि बुधवार शाम मल्हू घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। देर रात घर नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह हनुमान घाट जाने वाले रास्ते के पास पानी टंकी के नीचे उनका शव पड़ा मिला। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी मिलते ही बदहवास हालत में वहां पहुंची अनवरी ने शव की पहचान अपनी पति मल्हू के रूप में की। मल्हू के हाथ में चोट के निशान थे। सूचना के बाद आई कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। हालांकि, उसने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक शराब का लती था। अक्सर पानी टंकी पर चढ़कर शराब पीता था। संभव है कि नशे में वह टंकी से गिर गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।