{"_id":"5e0508e68ebc3e8807103d27","slug":"dead-body-of-farmer-found-from-river-kaushambi-news-ald2640473117","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की सिंचाई के लिए निकले किसान की नदीं में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की सिंचाई के लिए निकले किसान की नदीं में मिली लाश
विज्ञापन
dead body of farmer found from river
- फोटो : KAUSHAMBI
खेत की सिंचाई के लिए निकले किसान की नदी में मिली लाश
शव पर नहीं दिखे चोट के निशान, मौत के रहस्य पर पड़ा पर्दा
बारा। घर से खेत की सिंचाई करने की बात कहकर निकले किसान का गुरुवार की सुबह जाठी गांव के समीप किलनहाई नदीं में शव मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने ठंड लगने से मौत मानते हुए लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, किसान की हत्या किए जाने की चर्चा रही।
कौशाम्बी कोतवाली के भैरवां गांव निवासी रामबहादुर रैदास (35) पुत्र मोहन लाल किसानी करता था। बुधवार को वह घर से पत्नी गुड्डी देवी को खेत में सिंचाई करने की बात कहकर निकला था। घरवालों के मुताबिक शाम छह बजे रामबहादुर ने फोन करके बताया कि वह चित्तापुर गांव जा रहा है, रात में वह वहीं रुकेगा। चित्तापुर में गुड्डी की बुआ ब्याही है। गुरुवार की सुबह भैरवां व जाठी गांव के बीच बहने वाली किलनहाई नदी में रामबहादुर की लाश मिली। शव में चोट के एक भी निशान नहीं थे। लाश पानी के बाहर पुल के नीचे पड़ी थी। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। रामबहादुर अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
मृतक रामबहादुर के पिता मोहन लाल ने अपनी तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया है। मौत का कारण ठंड लगना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
इंद्रदेव, इंस्पेक्टर कौशाम्बी

dead body of farmer found from river- फोटो : KAUSHAMBI