फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dead body of Doaba youth found on railway track in Kurla, fear of murder

दोआबा के युवक का कुर्ला में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 11 Mar 2021 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Doaba youth found on railway track in Kurla, fear of murder
पिपरी कोतवाली के काठगांव निवासी एक व्यक्ति परिवार समेत महाराष्ट्र में कल्याण शहर में रहकर फर्नीचर का कारखाना चलाता है। वहीं उसका 18 वर्षीय बेटा एक दूरसंचार कंपनी के कॉल सेंटर में जॉब करता था।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में उसका बेटा लापता हो गया। पिता ने संबंधित थाने में इसकी सूचना दी थी। मंगलवार को उसका खून से लथपथ शव कुर्ला रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर की दूरी पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के काठगांव निवासी राजबहादुर यादव लगभग बीस वर्षों से महाराष्ट्र कल्याण शहर के उल्लास नगर पांच नंबर मोहल्ले में रहकर फर्नीचर का कारखाना चलाते हैं। साथ रह रहा छोटा भाई राम बहादुर जींस सिलाई का काम करता है। राज बहादुर का 18 वर्षीय बेटा सुमित वहीं एक दूरसंचार कंपनी के कॉल सेंटर में जॉब करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के मुताबिक रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में सुमित लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस युवक की तलाश कर रही थी ।

मंगलवार की शाम कुर्ला रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ सुमित का शव मिला। सूचना पर पहुंचे पिता राजबहादुर यादव व चाचा राम बहादुर ने शव की शिनाख्त की। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में रह रही माता संगीता देवी व छोटा भाई अमित समेत परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed