फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Dbangon wreak havoc in the house next door

पड़ोसन के घर बरपा दबंगों का कहर

Sun, 04 Oct 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 04 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मुकदमे में सुलह होने से इंकार करने पर शुक्रवार की रात पुरामुफ्ती के उमरछा गांव में दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर उत्पात किया। घर में घुस तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर दंपति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि हमलवारों पर कार्रवाई के बजाय पुलिस ने पीड़ित पक्ष को ही डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने शनिवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती थान क्षेत्र के उमरछा गांव की रहने वाली रेनू यादव पत्नी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दो महीने पहले हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में पड़ोसी ने उसे पीट दिया था। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


 आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से हमलावर सुलह समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर शुक्रवार की शाम दबंगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाते हुए घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने उसे और उसके पति सुरेन्द्र को पीटकर अधमरा कर दिया। चीख-पुकार सुन गांव के लोग दौड़े और बीच-बचाव करते हुए दंपति की जान बचाई। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावर मुकदमे में सुलह नहीं होने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि शनिवार की सुबह वह थाने शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता मंझनपुर पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ पुरामुफ्ती को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed