फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Day at the Mercury Eight , a death

दिन में ही पारा आठ पर, एक की मौत

Thu, 15 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 15 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Day at the Mercury Eight , a death
मंझनपुर/भरवारी। पछुआ संग पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने दोआबा को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दिन-रात का तापमान एक हो गया है। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिन में करीब एक बजे तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने से कौशाम्बी में रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। शीतलहर, गलन से ऐसी सर्दी है, जिससे दिनभर लोगों के हाथ-पैर सुन्न बने रहे। वहीं ठंड की चपेट में आने से मौत का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार की रात भी कोखराज के वृद्ध की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


कौशाम्बी में अबकी ठंड पिछला सारा रिकार्ड तोड़ने पर अमादा है। जिले में सात दिनों से धूप नहीं खिली है। दिनभर कोहरे की धुंध छाई रहती है। बुधवार को भी धूप के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रहीं। वहीं कोहरे के रूप में वातावरण में बर्फ की चादर सी जमी है। इससे कारण लगातार तापमान गिरता जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र महगांव स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन में करीब एक बजे ही पारा गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जबकि सुबह 9 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मंगलवार की रात जिले का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


डॉ. अजय ने बताया कि पहाड़ों में इस साल भीषण बर्फबारी हुई है। पछुआ हवा के साथ यही बर्फ आकर वातावरण में धुंध के रूप में जमी है। इसी से यह कड़ाके की ठंड, गलन बनी है। बताया कि जिले में सर्दी यह सितम 20 जनवरी तक ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। उधर, तेज शीतलहर, भीषण गलन से रोजाना जिले में मौतें भी हो रही है। मंगलवार की रात भी कोखराज गांव निवासी मंगला प्रसाद (60) की ठंड लगने से जान चली गई। इस तरह से जिले में अब तक सर्दी से 48 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, बुधवार को दिनभर घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सड़क पर जहां वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्रेनें भी कई-कई घंटे देरी से आई। भरवारी स्टेशन पर सुबह 7.24 बजे इलाहाबाद से आने वाली पैसेंजर करीब दो घंटे विलंब से आई। वहीं कानपुर से आने वाली कानपुर की ओर से सुबह सात बजे आने वाली संगम, 8.52 बजे आने वाली इंटरसिटी और सुबह 6.57 बजे आने वाली दिल्ली से कोलकाता जाने वाली आनंदबिहार एक्सप्रेस अपराह्न दो बजे तक नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed