फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Daughter sold for Rs. 3.5 lakhs, came out of the clutches

Kaushambi News: साढ़े तीन लाख में किया बेटी का सौदा, चंगुल से निकल आई

Wed, 14 May 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 14 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Daughter sold for Rs. 3.5 lakhs, came out of the clutches
महेवाघाट इलाके की एक किशोरी ने अपने पिता पर साढ़े तीन लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। खरीदार के चंगुल से वह किसी तरह निकल कर आई और एसपी से मिल खरीदार और पिता के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन

मूलत: चित्रकूट जिले के राजापुर कोतवाली क्षेत्र की किशोरी महेवाघाट इलाके में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने फतेहपुर के हुसेनगंज क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी युवक के हाथ उसे साढ़े तीन लाख रुपये में बेचा दिया है। इसके बाद 18 फरवरी को उसकी जबरन शादी करा दी, जो दिखावे के लिए थी।
विज्ञापन

शादी के बाद खरीदार युवक उसे अपने साथ फतेहपुर ले गया और यातनाएं देने लगा।पिटाई कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसी बीच मौका पाकर वह भाग आई। इसके बाद खरीदार युवक घर आकर दोबारा उसे जबरन ले जाने का प्रयास करने लगा। पिता ने भी जाने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने साफ इन्कार कर दिया। इस पर धमकी दी गई कि यदि वह नहीं गई तो वह उसे जबरन उठा ले जाकर किसी और के हाथ बेच अपना रुपया वसूल करेगा। पीड़िता की शिकायत पर एसपी राजेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed