फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Daughter's killer father surrendered in police station

बेटी के हत्यारोपी पिता ने थाने में किया सरेंडर

Fri, 17 Dec 2021 07:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Daughter's killer father surrendered in police station
बेटी के हत्यारोपी पिता ने थाने में किया सरेंडर
विज्ञापन

मृतका के प्रेमी को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम कुएं में एक किशोरी का शव मिलने के बाद देर रात उसके पिता ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया। थाने पहुंचे पिता ने बेटी की हत्या का जुर्म कुबूल करते हुए आपबीती पुलिस को बताई। मामले में पुलिस ने मृतका के आशिक को भी हिरासत में लिया है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

आलमपुर गांव निवासी दशरथ पाल की बेटी पूजा छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस दौरान दशरथ भी घर से गायब था। गांव के लोगों ने पिता-पुत्री को कई दिनों तक नहीं देखा तो तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गईं। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब खेत की ओर गए तो दशरथ की बाग में स्थित कुएं से दुर्गंध महसूस किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकाला। दशरथ की बेटी पूजा का ही निकला। मामले में पुलिस ने मृतका की मां को हिरासत में लेकर जांच शुरू की तो कई पहलू सामने आए। मां ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव तिलगोड़ी निवासी शादी शुदा एक युवक उसकी बेटी को जबरन परेशान करता था। पुलिस घटना की छानबीन कर ही रही थी कि इसी बीच पिता दशरथ ने थाने में सरेंडर कर अपना जुर्म कुबूल कर लिया। दूसरी तरफ पुलिस ने मृतका के प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है। मामले में अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि मृतका के पिता और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed