{"_id":"690664f9bcfd3e0346064913","slug":"dap-distribution-took-place-in-the-presence-of-police-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131977-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ डीएपी का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ डीएपी का वितरण
विज्ञापन
सहकारी समिति में शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में डीएपी का वितरण किया गया। बृहस्पतिवार को जिन किसानों को खाद नहीं मिली थी। उनको दूसरे दिन बुलाकर खाद दी गई। किसानों के हंगामे के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। हालांकि नेटवर्क की समस्या के कारण 30 बोरी खाद का वितरण नहीं हो सका।
पइंसा समिति पर खाद वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया था। आरोप लगाया कि सदस्यों को खाद नहीं मिल रही। जबकि गैर-सदस्यों को दी जा रही है। इस पर विवाद बढ़ गया और हंगामे के बाद वितरण बंद कर दिया गया। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा था।
इसके बाद करीब 230 बोरी खाद का वितरण किया गया। किसानों ने वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इस पर सिराथू के तहसीलदार अनंतराम अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर किसानों से पूछताछ की। साथ ही समिति में शेष बची खाद का निरीक्षण किया। इसके बाद शुक्रवार को नई खेप में ढाई सौ बोरी डीएपी समिति में पहुंची।
विज्ञापन
सचिव मोहम्मद हारुन की मौजूदगी में पुलिस सुरक्षा के बीच खाद का वितरण किया गया। भीड़ अधिक होने और हर किसान को खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पहले जहां दो-दो बोरी दी जा रही थी, वहीं बाद में किसानों को एक-एक बोरी खाद दी गई। इस तरह कुल 220 बोरी खाद किसानों में बांटी गई। हालांकि वितरण के दौरान नेटवर्क बाधित होने से कई किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो सकी। उनके अंगूठे मशीन पर नहीं लगने के कारण करीब 30 बोरी खाद शेष रह गई। अधिकारियों ने शेष किसानों को जल्द खाद वितरण का आश्वासन दिया है।