फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   dakghar closed

50 साल पूर्व खुला सैनी डाकघर बंद

Wed, 26 Nov 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Nov 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
पचास साल पूर्व सैनी में स्थापित डाकघर दो दिन पहले अचानक बंद कर दिया गया। डाकघर बंद किए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा है। लोग इसे विभाग की मनमानी करार दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने डाक विभाग के इस फैसले को जन विरोधी करार दिया है। प्रधान और गांववालों का कहना है कि डाकघर को दुबारा खुलवाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने सांसद को भी पत्र भेजकर डाकघर दुबारा खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन



सैनी में डाक सेवा के लिए करीब 50 साल पहले डाकघर की स्थापना हुई थी।  इस ब्रांच आफिस में एक कर्मचारी की तैनात भी थी। सैनी के लोगों का कहना है कि जब क्षेत्र के निंदूरा, डोरमा, साढो, अजुहा, कनवार, धमांवा, सेलरहा, उदहिन समेत अन्य ग्रामीण अंचलों में उप डाकघर के शाखाएं संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनमें से कई जगह दो से तीन कर्मचारी भी नियुक्त हैं। इनमें से किसी भी शाखा को बंद नहीं किया गया, तो फिर सैनी शाखा को बंद करने का क्या औचित्य है। सैनी डाकघर बंद किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने इस मामले में भाजपा सांसद विनोद सोनकर से भी मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।


 सैनी के प्रधान गणेश प्रसाद,  पूर्व प्रधान विजय प्रकाश गुप्ता, देशराज सिंह आदि ने कहाकि यदि जल्द ही डाकघर नहीं खोला गया, तो वे इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे। इस बारे में विभाग के एसडीआई एके सिंह का कहना है कि उन्होंने तो ऊपर से आए आदेश का पालन ही कराया है।

 एसडीआई ने कहाकि उन्हें खुद भी नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर सैनी डाकघर को क्यों बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed