फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   criminals brutually beaten farmer in pipri kotwali are, hospitalised

खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने किया अधमरा

Fri, 20 Nov 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
criminals brutually beaten farmer in pipri kotwali are, hospitalised
criminals brutually beaten farmer in pipri kotwali are, hospitalised - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। पिपरी के फुलवारी बगिया में मटर के खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी किसान को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फुलवारी बगिया निवासी बब्लू सिंह पुत्र बनवारी सिंह खेती किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। गांव में बस्ती से बाहर खेतों की तरफ उसका निजी नलकूप है। वहां खेत में उसने मटर बो रखी है। बताया कि रोजाना की तरह बुधवार की रात भी वह फसल की रखवाली करने के लिए नलकूप पर गया था। आधी रात में आधा दर्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक बबलू कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद बदमाश धमकी देकते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन

रात में ही नलकूप पहुंचे परिजनों ने बब्लू को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर विजय राय ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed