{"_id":"56e85fbf4f1c1b63478b457d","slug":"crimein-khopa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर पर दबंग ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के घर पर दबंग ने जमाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव के एक दबंग ने पड़ोसी के मकान पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। भुक्तभोगी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। खोंपा गांव निवासी फूलचंद्र पुत्र राम लोटन की मानें तो कई साल पहले उसने गांव के एक व्यक्ति से मकान खरीदा था। इस मकान पर तभी से उसका कब्जा भी था।
शुक्रवार को गांव के ही एक दबंग परिवार ने उसके खरीदे गए मकान की कच्ची दीवार को तोड़कर दरवाजा लगाते हुए कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर जब वह विरोध करने पहुंचा, तो कब्जेदार ने जान से मारने की नीयत से उसे दौड़ा लिया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।