फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth shot dead in Kaushambi

कौशाम्बी में युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 26 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 26 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Kaushambi
नेवादा (कौशाम्बी)। मारपीट की पुरानी रंजिश में रविवार की सुबह सरायअकिल के कोटिया गांव निवासी श्रीप्रकाश उर्फ धुन्नू (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब पांच बजे वह खेत की तरफ जा रहा था, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसके ऊपर तमंचे से तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी। कनपटी और पेट में गोली धंसने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन और गांववाले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। लोगों ने इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। अफसरों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। एएसपी ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश में हुई है। मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के युवक और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी श्रीप्रकाश उर्फ धुन्नू पुत्र मुन्नूलाल किसान है। उसके भाई अमिताभ ने बताया कि रविवार की सुबह करीब पांच बजे श्रीप्रकाश खेत की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में घेरकर उसके ऊपर गोलियां दागी गईं। पेट और कनपटी में गोली धंसने से श्रीप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, फायरिंग की आवाज पर पूरे गांव में सनसनी मच गई। चीखते-चिल्लाते परिजन और गांववाले घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर खून से लथपथ श्रीप्रकाश की लाश देख लोग सन्न रह गए। हालांकि घरवाले उठाकर उसे अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने चेकअप करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर लगते ही परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आर्थिक मदद और मृतक की पत्नी को नौकरी की मांग करते हुए लोगों ने शव लेकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


उधर, युवक की हत्या और चक्काजाम की खबर लगते ही मौके पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम रजनीश मिश्र, सीओ चायल आलोक कुमार कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे। एएसपी ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया। एएसपी ने बताया कि गांव के ही एक युवक से श्रीप्रकाश की कुछ महीने पहले मारपीट हुई थी। संभवत: इसी रंजिश में यह हत्या हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई अमिताभ की तहरीर पर गांव के ही युवक लल्लन और उसके दोस्त राजा के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश भी दे रही है। एएसपी के मुताबिक गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। उधर, युवक की हत्या से घर-परिवार में कोहराम और गांव में सनसनी मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed