फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth killed in a road accident

सड़क हादसे में फतेहपुर के युवक की मौत

Sun, 07 Dec 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in a road accident
मंझनपुर। कोखराज के समीप हाईवे पर शुक्रवार की रात घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में फतेहपुर के युवक हसनैन की मौत हो गई। इलाहाबाद से लौटते समय रात करीब नौ बजे उसकी बाइक सिहोरी पुल के समीप ट्रक से टकरा गई थी। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

फतहेपुर जिले के बधुआ ललौली गांव निवासी हसनैन (25) पुत्र  कमरूद्दीन शुक्रवार को बाइक लेकर किसी काम से इलाहाबाद गया था। रात करीब नौ बजे लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिहोरी पुल के समीप पहुंची।
विज्ञापन

तभी घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से वह भिड़ गया। ट्रक की टक्कर लगने से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, सड़क पर खून से लथपथ युवक के पड़े होने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस मंगाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि रास्ते में ही युवक की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने चेकअप करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होेने के बाद पुलिस ने युवक के घरवालों को हादसे की जानकारी दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed