फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   youth did the attempt of suicide

अफसरों के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 29 Dec 2018 12:54 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नेशनल हाइवे किनारे स्थित नरसिंहपुर कछुवा में बनाए जाने वाले ट्रामा सेंटर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे अफसरों के सामने एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस की सर्तकता के कारण युवक अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्या फोर्स के साथ नरसिंहपुर कछुवा में ट्रामा सेंटर के लिए चिन्हित जमीन से अतिक्रमण हटवाने पहुंची थी। जैसे ही जेसीबी अतिक्रमण पर चलने लगी तो कछुवा निवासी काजू ने अपने शरीर पर केरोसिन का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जेसीबी से जमीन पर किए गए कब्जे को हटवा दिया गया। अतिक्रमण करने वालों ने हंगामा भी किया लेकिन पुलिस की सर्तकता से उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके। इस मौके पर तहसीलदार सिराथू श्याम कुमार, नायब तहसीलदार जीतेंद्र सिंह सहित राजस्व निरीक्षकों की टीम व सैनी कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed