फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   yamuna rever manjhanpur

यमुना का सीना चीर रहे माफिया

Mon, 21 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 21 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
yamuna rever manjhanpur
crime
न्यायालय की रोक के बाद भी यमुना नदी में बालू के अवैध खनन का काम चालू हो गया है। मंझनपुर के शाहपुर, डेढ़ावल, पाली समेत आधा दर्जन यमुना घाटों से रोजाना हजारों टन बालू खोद कर डंप की जा रही है। अवैध खनन को लेकर मजदूर संगठन और माफिया में तनातनी है। वर्चस्व को लेकर किसी भी समय खूनी संघर्ष हो सकता है। लाल सलाम ने बैठक कर इसकी तस्वीर साफ कर दी है।
विज्ञापन


   मंझनपुर के शाहपुर यमुना घाट में बालू खनन का कारोबार चल रहा है। धंधे में लिप्त लोग न पट्टेदार हैं, न ही उनके पास कोई रवन्ना है। बताया जा रहा है कि यमुना नदी के शाहपुर, डेढ़ावल, पॉली उपरहार समेत आधा दर्जन घाटों से रोजाना हजारों टन बालू निकाल कर डंप की जा रही है। बालू प्रतापगढ़ और इलाहाबाद भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


अवैध खनन को लेकर मजदूर संगठन और माफिया आमने-सामने हैं। इसकी शिकायत अधिकारियों से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूचना बाद भी खनिज और पुलिस महकमा खमोश है। ट्रकों को पास कराने के लिए स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। खनिज विभाग की एक दो कार्रवाई में बालू के अवैध खनन का कारोबार सामने आ चुका है। इसके बाद भी विभाग द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed