फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women sell

ससुरालियों ने विवाहिता को 40 हजार में बेचा

Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर के गोप्सहाई गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने पानीपत में ले जाकर बेच दिया। ससुरालवाले उस पर मायके से भैंस ले आने का दबाव बनाते थे। जब वह भैंस नहीं ला पाई तो उसे पानीपत में ससुरालवालों ने 40 हजार रुपये में बेच दिया। मायके वालों ने उसे पानीपत से छुड़ाया। पानीपत से लाने के बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरजनपुर गांव की रहने वाली मिनता देवी की शादी 8 माह पहले गोप्सहाई गांव में छोटलाल से हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे मायके से भैंस लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन छोटी-छोटी बाताें पर उसकी पिटाई की जाती थी। तमाम कोशिशों के बाद भी  जब मांग पूरी नहीं हुई, तो सप्ताह भर पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन


पीटने के बाद पति ने उसे पानीपत ले जाकर बेच लिया। विवाहिता ने किसी तरह से एक दूसरी महिला के माध्यम से अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पानीपत पहुंचे घरवालों ने विवाहिता को 40 हजार रुपये देकर छुड़ाया। इस दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed