{"_id":"587fc06c4f1c1b3703f00d6e","slug":"women-murder-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद महिला का सिर कलम कर कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद महिला का सिर कलम कर कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दरिंदों ने छेड़खानी की शिकायत करने पर विवाहिता से गैंगरेप किया और गर्दन काटकर हत्या कर दी। बुधवार दोपहर इमामगंज ईंट-भट्ठे के समीप विवाहिता की सिर कटी लाश बरामद हुई। । मामले में कोखराज पुलिस ने लापरवाही बरती। महिला से छेड़खानी की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा तो लेकिन पुलिस चौकी से ही छोड़ दिया। सूचना पर एसपी, एएसपी ने मौका-मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने मामले में एक को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोखराज के एक गांव में रहने वाली 32 वर्षीय महिला का पति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उनके तीन बच्चे हैं। पति के मुताबिक तीन दिन पहले गांव के ही प्रेम साहू ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की थी। इसका उसने विरोध करते हुए उसने पत्नी के साथ जाकर कोखराज की मूरतगंज पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। महिला के पति व भाई का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़कर चौकी से ही छोड़ दिया था, साथ ही मामले में समझौता करा हस्ताक्षर कराए थे। चौकी से छूटते ही आरोपी प्रेम ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी।
मंगलवार की दोपहर छेड़खानी से परेशान महिला अचानक लापता हो गई। इससे परेशान उसके पति ने इसकी सूचना मूरतगंज पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार की दोपहर इमामगंज में स्थित 111 ब्रिक फील्ड ईंट-भट्ठे के समीप एक अरहर के खेत में एक महिला की सिर कटी लाश मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। वहां खून फैला था और सिर व धड़ अलग पड़े थे। शव के बगल में खून से सना खुरपा भी पड़ा था। मौके के हालात बता रहे थे कि महिला के साथ दरिंदगी की गई है। इस बीच महिला की खोजबीन कर रहे उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की तो कोखराज थाने की पुलिस ने अफसरों को सूचना दी।
विज्ञापन
खबर पाकर एसपी वीके मिश्र, एएसपी आशुतोष मिश्र, सीओ अंशुमान मिश्र ने मौका-मुआयना किया। मौके से मिले खून से सने खुरपे को पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम साहू समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। एएसपी आशुतोष मिश्र का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता के साथ रेप की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी।