फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mystery behind mother and son consuming poisonous substance remains unsolved.

Mandi News: मां-बेटे के जहरीला पदार्थ खाने की गुत्थी अनसुलझी

Sat, 10 Oct 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mystery behind mother and son consuming poisonous substance remains unsolved.
मंडी। पधर उपमंडल की जिल्हण पंचायत के सिल्हासवाड़ गांव में चार वर्षीय बेटे के साथ जहरीला पदार्थ खाने वाली 26 वर्षीय महिला के घटना के छह दिन बाद भी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। घटना की गुत्थी अभी अनसुलझी है। महिला की हालत अभी ऐसी नहीं है कि पुलिस उसके बयान दर्ज कर सके। पुलिस उसके स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने मायका और ससुराल पक्ष के 12 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है लेकिन पूछताछ में किसी ने भी घटना को लेकर किसी तरह का शक नहीं जताया है। महिला जय ललिता और उसके चार वर्षीय बेटा कनिष्क ने बीते रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों को उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। फिलहाल मां और बेटा दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं। महिला की हालत में अभी पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है और वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, बेटे कनिष्क की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। दोनों नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला के स्वस्थ होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही जहरीला पदार्थ खाने के कारण साफ होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed