{"_id":"6ac93e07e16f00c8b10c05ff","slug":"young-man-commits-suicide-by-shooting-himself-with-a-country-made-pistol-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-168405-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: युवक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो14 घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
बेवर। उत्तरी काजी टोला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में तमंचे से खुद को गोली मार ली। लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तमंचा व कारतूस बरामद किए।
थाना क्षेत्र के उत्तरी काजीटोला निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह पिता अफजाल और छोटा भाई अमन रजा के साथ जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। वह बृहस्पतिवार को घर लौटा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक कमरे से गोली चलने की तेज आवाज आई, जिसके बाद लोग मौके पर एकत्र हो गए। खून से लथपथ आजम की सांसें चल रही थीं, लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी प्राथमिकी उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल से पुलिस को तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। मृतक के मामा इरशाद अली ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी किए जाने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-- -- -
डीवीआर और मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया
युवक ने खुदकुशी की है, तो इसके पीछे क्या वजह है। इसका राज जानने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का डीवीआर और मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है। पुलिस मोबाइल के सीडीआर से युवक की मौत की वजह के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
-- -- --
शुरुआती जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है और पास के घर से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी जुटाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव

फोटो14 घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद- फोटो : सांकेतिक