{"_id":"6ac93f7c9ab3d0181c00b15a","slug":"two-incidents-of-scuffles-at-the-ramlila-fair-several-people-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1027-182107-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामलीला मेले में दो बार मारपीट, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामलीला मेले में दो बार मारपीट, कई लोग घायल
Sat, 10 Oct 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
मिलक। रामलीला मेले में मारपीट की दो घटनाओं से गांव में तनाव फैल गया। पहली घटना में मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप में एक नामजद सहित नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 1:30 बजे मेले में दोबारा विवाद हो गया।
आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी सनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह गांव में लगे रामलीला मेले से घूमकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मोनू कश्यप और उसके साथ आए लोगों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। बेटे को बचाने पहुंचीं ऊषा देवी के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पहली घटना के कुछ घंटे बाद रात करीब 1:30 बजे रामलीला मेले में फिर विवाद हो गया। ग्राम विक्रमपुर निवासी विशेष और विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेले में कुर्सियों पर बैठने वाले लोगों से टिकट के पैसे वसूलने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि टिकट के पैसे मांगने पर कुछ लोगों ने इन्कार कर दिया और जातिसूचक गालियां देते हुए हमला कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल उपचार कराया गया है। पुलिस जांच में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।