{"_id":"6ac93f34c09799227803df30","slug":"the-elderly-womans-tongue-was-caught-between-her-teeth-strangulation-is-suspected-bhiwani-news-c-21-hsr1020-969630-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बुजुर्ग महिला की जीभ दांतों के बीच फंसी थी, गला दबाकर हत्या करने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बुजुर्ग महिला की जीभ दांतों के बीच फंसी थी, गला दबाकर हत्या करने की आशंका
विज्ञापन
हिसार। मॉडल टाउन में बुजुर्ग महिला की मौत मामले में पुलिस शुक्रवार शाम 36 घंटे बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। मौके पर खून और महिला की जीभ दांतों के बीच फंसे होने से पुलिस जांच अभी गला दबाकर हत्या की आशंका तक ही सिमटी है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए रहे तीनों संदिग्धों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा और न ही नौकरानी और किरायेदार से पूछताछ शुरू हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
मॉडल टाउन स्थित मकान नंबर 100 में अकेली रह रही 74 वर्षीय संतोष वीरवार सुबह करीब आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। बुजुर्ग की एक परिचित महिला घर पहुंची तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस को दिए बयान में मृतका के चचेरे भाई गांव दाहिमा निवासी तिलकराज ने बताया था कि संतोष के पति और एक बेटे-बेटी की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह रोजाना हनुमान मंदिर जाती थी लेकिन पिछले दो दिनों से घर पर ही थी। अर्बन एस्टेट थाने से जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि महिला की जीभ दांतों के बीच फंसी थी और उससे निकले खून की बूंद जमीन पर पड़ी थी। महिला का शरीर काला पड़ चुका था। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला की मौत 48 से 72 घंटे पहले होने का अनुमान है। शरीर पर चोट के भी स्पष्ट निशान नहीं हैं। हालांकि, तिलकराज ने संतोष के सिर पर चोट लगी होने, घर में अलमारियों के ताले टूटे मिलने का दावा किया था। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को करीब 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें कोई विशेष तथ्य सामने नहीं आए
घर से सामान चोरी होने की आशंका
संतोष के नाम काफी संपत्ति होने की बात सामने आई है। मॉडल टाउन स्थित मकान के अलावा अर्बन एस्टेट मार्केट में एक दुकान, सातरोड में एक प्लॉट, सूर्य नगर में दो प्लॉट और तोशाम रोड पर एक प्लॉट उनके नाम है। ऐसे में पुलिस संदिग्ध लोगों के चोरी के इरादे से घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने की कड़ी भी जोड़ रही है। विकास कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान हो गए हैं पर अभी किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संदिग्धों की पहचान, घर में काम करने वाली नौकरानी और किरायेदार के बयान इस मामले का खुलासा करने में अहम साबित होंगे।